क्राईम

आधी रात हथियार लहराकर हंगामा, टोटो चालक ने छह लोगों पर दर्ज कराई शिकायत

समस्तीपुर/उजियारपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर गांव में आधी रात हथियार लहराने, हवाई फायरिंग करने, मारपीट एवं जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में टोटो चालक अशोक सहनी ने उजियारपुर थाना में लिखित शिकायत देकर छह नामजद एवं दो अज्ञात लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित अशोक सहनी ने थाना को दिए आवेदन में बताया है कि, वह ई-रिक्शा चलाकर अपना व अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। रविवार 7 जून की शाम करीब 6 बजे उजियारपुर स्टेशन चौक पर कुछ युवक नशे की हालत में उनके पास ई-रिक्शा रिजर्व करने पहुंचे। सभी के नशे में होने के कारण उन्होंने उन सभी लड़कों को अपने ई-रिक्शा पर ले जाने से इंकार कर दिया और घर लौट गए।

इसी बात से नाराज होकर उसी रात को करीब 12 बजे सभी आरोपित सूरजपुर काली मंदिर के पास पहुंचकर हंगामा करने लगे, तथा उनका का नाम ले-लेकर गाली-गलौज करने लगे। मौके पर मौजूद ग्रामीणों द्वारा विरोध करने पर उनलोगों के साथ भी धक्का-मुक्की की गई। इसी बीच आरोपितों में शामिल दो युवकों ने पिस्तौल से हवाई फायरिंग की तथा हथियार लहराते हुए ग्रामीणों को धमकी दी कि बीच-बचाव करने वालों को गोली मार दी जाएगी। इसके बाद सभी लोग उनके घर पर पहुंचकर उनके साथ गाली-गलौज व मारपीट करने लगे।

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए, तथा इसका करने लगे। ग्रामीणों को जुटता देख सभी आरोपित भागने लगे। भागने के दौरान ही एक आरोपित ने अपनी पिस्तौल एक घर के पास फेंक दिया, जबकि दूसरे आरोपित के हाथ से ग्रामीणों ने एक देसी कट्टा छीन लिए, तथा इसकी सुचना उजियारपुर पुलिस को दी गई।

पुलिस के पहुंचने पर ग्रामीणों ने एक गोली और एक देसी कट्टा पुलिस को सौंप दिया। पिड़ित अशोक सहनी ने शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि, आरोपितों ने मुकदमा करने पर जान से मारने की धमकी भी दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button