वायरल विडियो/खबरविवादित

उजियारपुर पुलिस के साथ बदतमीजी व झड़प का विडियो हुआ वायरल! एक ही सवाल! क्या था उस ट्रक मे जो ठीक ढंग से ट्रक की तलाशी भी नही लेने दी गयी

उजियारपुर: (समस्तीपुर) उजियारपुर थाना क्षेत्र के नाजिरपुर पंचायत स्थित नाजिरपुर हाट के पास, पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के बीच हुई झड़प का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना से जुड़े कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। वायरल हो रहे इस विडियो में दर्जनों स्थानीय लोग उजियारपुर पुलिस की गश्ती टीम के साथ उलझते, और बदतमीजी से पेश आते साफ नजर आ रहे हैं।

क्या है वायरल वीडियो में ?

वायरल वीडियो में ग्रामीणों की भीड़ पुलिसकर्मियों को घेरते हुए और अभद्र व्यवहार करते हुए दिख रही है। हालांकि इस वीडियो में पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट या राइफल छीने जाने जैसी किसी घटना का दृश्य नहीं है। बावजूद इसके वीडियो में ग्रामीणों का आचरण स्पष्ट रूप से यह संकेत देता है कि, पुलिस टीम के साथ कुछ न कुछ गलत जरूर हुआ।

कैसे हुई झड़प की शुरुआत ?

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मामले की जड़ में देवघर से आया एक ट्रक है जो “बोलबम सेवा समिति” के नाम से संचालित था। जब उजियारपुर पुलिस की गश्ती टीम ने उस ट्रक की जांच करने की कोशिश की, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को रोक लिया और विरोध पर उतर आए।

सूत्रों का बताना है कि, सामान्य ट्रक जांच पर इतना बड़ा बवाल होना अपने आप में संदेह पैदा करता है। जानकारों का मानना है कि जिस तरह स्थानीय लोगों ने पुलिस जांच को रोकने की कोशिश की, उससे यह अनुमान लगाया जा सकता है कि, उक्त ट्रक में कुछ न कुछ अवैध सामान रहा होगा।

FIR और गिरफ्तारी

वायरल वीडियो को आधार बनाते हुए उजियारपुर पुलिस ने थाने में प्राथमिकी दर्ज की और आरोपितों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई शुरू की। इस मामले में तीन स्थानीय युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

राजनीतिक दलों का विरोध

तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद नाजिरपुर गांव में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेता इस मामले को लेकर प्रतिरोध मार्च और पुतला दहन जैसे कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। नेताओं का आरोप है कि पुलिस ने निर्दोष ग्रामीणों को फंसाया है, जबकि पुलिस का पक्ष यह है कि वीडियो में सब कुछ स्पष्ट दिख रहा है।

जिला स्तरीय जांच जारी

इस पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला स्तरीय पुलिस प्रशासन ने भी जांच शुरू कर दी है। अब सबकी नजरें इस जांच टीम की रिपोर्ट पर टिकी हैं कि, यह रिपोर्ट किसके पक्ष में जाती है और इसका आधार क्या होगा, यही इस मामले का सबसे अहम पहलू होगा। फिलहाल नाजिरपुर में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और पुलिस की नजर  भी पूरे मामले पर बनी हुई है।

इस मामले से जुड़े और भी विडियो बहूत जल्द आनेवाले हैं, विडियो मिलने के बाद अधिकारिक बयान के साथ खबर को अपडेट किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button