राजनिति

जेल भरो अभियान को सफल बनाने के लिए निकाला गया मशाल जुलूस

समस्तीपुर। भारत सरकार की नीतियों के विरोध में सोमवार, 10 अगस्त को प्रस्तावित जेल भरो अभियान को सफल बनाने के लिए रविवार की शाम उजियारपुर में मशाल जुलूस निकाला गया।

सीपीआईएम कार्यकर्ताओं ने मशाल जुलूस के माध्यम से, आम लोगों से बड़ी संख्या में अभियान में शामिल होने का आह्वान किया। मशाल जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की और किसानों, मजदूरों, युवाओं एवं आम लोगों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की नीतियों के खिलाफ जनआंदोलन को मजबूत करने के उद्देश्य से सोमवार को जिला मुख्यालय में जेल भरो अभियान चलाया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि 10 अगस्त को होने वाले जेल भरो अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लगातार जनसंपर्क और प्रचार अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में मशाल जुलूस निकालकर लोगों को कार्यक्रम की जानकारी दी गई  है। सीपीआईएम नेताओं ने कार्यकर्ताओं और समर्थकों से सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचकर अभियान को सफल बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button