प्रशासनिक

न्यायालय के आदेश पर केवटी थाने की पुलिस ने वारंटी के घर चिपकाया ईश्तिहार

दरभंगा/केवटी: केवटी थाने की पुलिस ने न्यायालय द्वारा निर्गत इश्तिहार के आलोक में, फिरार आरोपित के घर पहुंचकर उसके घर के मुख्य द्वार पर विधिवत इश्तिहार चस्पा दिया।

जानकारी के अनुसार इश्तिहार वारंटी मोहम्मद बब्लू, पिता मोहम्मद साबीर, निवासी पथरा, थाना केवटी, जिला दरभंगा के खिलाफ स्थानीय न्यायालय से कुर्की का आदेश निकला हुआ था।

जिसके अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा विधि सम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में इश्तिहार तामिला कराया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button