क्राईम

24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा, चार अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

भागलपुर: [10 मार्च 2026] भागलपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए,  भागलपुर जिले में हुए एक हत्याकांड का 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में संलिप्त चार अपराधियों को गिरफ्तार कर, उनके पास से 02 मास्केट राइफल, 19 जिंदा कारतूस और 08 खोखा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार 8 मार्च 2026 को एकचारी थाना को सूचना मिली कि, बब्लु मंडल को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ एकचारी थाना कांड संख्या 13/26 दर्ज कर जांच शुरू की। मामले के उद्भेदन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया।

जांच के दौरान पुलिस को घटनास्थल से पिलेट्स और कारतूस बरामद हुए। इसके बाद वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान के साथ-साथ मानवीय सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में मनोज कुमार मंडल, शम्भु कुमार, बब्लु मंडल और सूरज कुमार उर्फ फंटुश कुमार शामिल हैं। सभी आरोपी जिला के एकचारी थाना क्षेत्र के एकचारी दियरा के रहने वाले हैं। पुलिस ने चारों को उनके घर से छापेमारी कर गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि छह बीघा जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मृतक बब्लु मंडल ने उक्त जमीन बटाई पर लेना शुरू कर दिया था, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची और घटना को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button