प्रशासनिक

दो वारंटी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

समस्तीपुर। उजियारपुर थाने की पुलिस ने अलग-अलग कांडो में फिरार दो आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

गिरफ्तार दोनों आरोपित की पहचान उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर कमला गांव निवासी, सुवाई सहनी के पुत्र रामनरेश सहनी व अकहा विशनपुर गांव निवासी, राम नरेश चौधरी के पुत्र विकास कुमार चौधरी के रूप में की गयी है।

गिरफ्तार दोनों आरोपित काफी दिनों से फिरार चल रहे थे। जिसे उजियारपुर पुलिस ने बीते रात्रि, गश्ती के दौरान उक्त दोनो नामजद आरोपित को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई पुरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपितों में विकास कुमार चौधरी के खिलाफ उत्पाद कोर्ट ने वारंट जारी कर रखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button