प्रशासनिक

महिला थानाध्यक्ष ने थाना कांड संख्या- 69/24 के फिरार प्राथमिकी अभियुक्त के घर की कुर्की जब्ती की कार्रवाई

दरभंगा:(मोहम्मद कैफ) महिला थाना दरभंगा की थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने, महिला थाना कांड संख्या: 69/24 के नामजद अभियुक्त बहेरी थाना के अठहर निवासी, विनोद साहू के पुत्र जितेंद्र साहू के घर कुर्की जब्ती के कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर मंगलवार 20 जनवरी को की गयी है। इस संबंध में बताया जाता है कि, उक्त नामजद आरोपित घटना के बाद से ही फिरार चल रहा था।

जिसके बाद महिला थानाध्यक्ष मनिषा कुमारी ने न्यायालय के आदेश पर इस कुर्की की कार्रवाई की है। इस दौरान मौके पर आसपास के लोगों की भीड़ भी जुटी रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button