प्रशासनिक

सरस्वती पूजा व महाशिवरात्रि को लेकर थाना परिसर में आयोजित की गयी शांति-समिति की बैठक

समस्तीपुर। मुसरीघरारी थाना परिसर में मंगलवार 20 जनवरी को, आगामी सरस्वती पूजा व महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।

आयोजित इस बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि, पूजा के दौरान सभी पूजा पंडालों में डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। इस पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में मनाया जाएगा।

पूजा के दौरान अगर किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन करते हुए, अथवा कारोबार करते हुए पकड़े जाते हैं या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की जाती है, तो इस तरह का कोई भी मामला कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसे मामलों में सख्त से कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान थानाध्यक्ष ने आमजनों से प्रशासन का सहयोग करने, तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की। इस दौरान बैठक में मौजूद लोगों ने भी, शांति व्यवस्था बनाए रखने में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

इस दौरान मौके पर थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, राजस्व पदाधिकारी विश्वजीत कुमार, अमर कुमार, मो॰ आशिफ, सुशांत सिंह, गणेश सिंह, फरहान, अशरफ कामरान, मानस कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button