दुर्घटना/हादसा

बड़ी खबर: तेज रफ्तार ऑटो व बाईक के बीच हुई भीषण टक्कर में आधा दर्जन लोग हुए जख्मी! 03 की हालत गंभीर! DMCH रेफर

समस्तीपुर/अंगारघाट: अंगारघाट थाना अंतर्गत डिहुली ढ़ाला के पास, गुरुवार 16 अप्रैल की अहले सुबह करीब 7 बजे, एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां तेज रफ्तार बाईक व ऑटो के बीच हुई आमने सामने की टक्कर में कुल आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घायलों में एक महिला भी शामिल है। घटना के तुरंत बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने इसकी सुचना अंगारघाट पुलिस को दिया। सुचना मिलने के बाद अंगारघाट पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज मामले की छानबीन में जुट गयी है।

वहीं सदर अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों ने, सभी घायलों की हालत नाजुक देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सभी को दरभंगा डीएमसीएच रेफर कर दिया। सभी घायलों की पहचान रोसड़ा थाना क्षेत्र के भिरहा गांव निवासी नितीश कुमार, सोनी कुमारी, नीरज कुमार, दिलखुश कुमार तथा रोसड़ा बाजार निवासी सीताराम सहनी के रूप में की गयी है।

इनमें नितीश कुमार व नीरज कुमार की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रोसड़ा की ओर से समस्तीपुर जा रही एक ऑटो, तथा अंगारघाट से डिहुली की ओर जा रही तेज रफ्तार पल्सर बाइक के बीच, आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी भीषण थी कि बाईक के परखच्चे उड़ गए, तथा ऑटो भी कई बार पलटी खा गयी। बाईक व ऑटो के बीच टक्कर होते ही बाइक पर सवार तीनों युवक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे। इस घटना में बाईक सवार तीनों युवक व ऑटो सवार एक महिला समेत कुल 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही अंगारघाट थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, समस्तीपुर भेजा। जहां सदर अस्पताल में डॉक्टरों ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया।

हालांकि घायलों में शामिल सीताराम सहनी का ईलाज जिला के ही किसी निजि अस्पताल में किया जा रहा है। हादसे के बाद अंगारघाट पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस सड़क पर यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने व तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button