सबसे अच्छी खबर

अच्छी खबर: साईबर फ्रॉड का शिकार हुए व्यक्ति का एसडीपीओ साईबर दुर्गेश दीपक ने वापस कराए 1 लाख 78 हजार रूपए

समस्तीपुर/बिहार। जिले में साइबर ठगी के एक मामले में पीड़ित को बड़ी राहत मिली है। ऑनलाइन गेम के नाम पर ठगी का शिकार हुए पुसा थाना क्षेत्र के प्रिंस कुमार के बैंक खाते में साईबर फ्रॉड की गयी राशि को भिजवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी।

इस संबंध में समस्तीपुर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि, पुसा थाना क्षेत्र के धोबगामा निवासी राजीव कुमार ठाकुर के पुत्र प्रिंस कुमार ने साइबर फ्रॉड की शिकायत “राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल” के हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई थी। जिसकी शिकायत संख्या 30508250054227 थी।

जिस मामले में समस्तीपुर साइबर थाना ने कांड संख्या 64/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-द्वितीय, समस्तीपुर ने, पीड़ित के खाते में ठगी की गई राशि 1 लाख 78 हजार रुपये वापस करने का आदेश दिया।

जिसके बाद साईबर थानाध्यक्ष दुर्गेश दीपक ने, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में 10 अप्रैल 2026 को संबंधित बैंक को पत्र भेजकर राशि वापस कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

इस दौरान समस्तीपुर पुलिस ने आमजनों से यह अपील भी किया है कि, किसी भी प्रकार के साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई कर पीड़ित को राहत दिलाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button