ASI की पत्नी को उसके पट्टीदारों ने मारपीट कर किया घायल! बेहोशी के अवस्था में उजियारपुर थाने की पुलिस ने सरकारी गाड़ी से महिला को पहुंचाया अस्पताल! ईलाज जारी।

समस्तीपुर। उजियारपुर थाना अंतर्गत बलिरामपुर गांव में कतिपय लोगों ने एक महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जिससे महिला घटनास्थल पर ही बेहोश होकर गिर गयी। जिसकी जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने बेहोश महिला को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया। उधर सड़क जाम की सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मारपीट की घटना में घायल महिला को पुलिस गाड़ी से ही उजियारपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका ईलाज जारी है।

घटना सोमवार 23 फरवरी की अहले सुबह करीब 7 बजे की बतायी जा रही है। मारपीट की घटना में घायल महिला की पहचान पतैली पंचायत के बलिरामपुर वार्ड 08 निवासी, लाल बहादुर पासवान की 35 वर्षिया पत्नी पूनम भारती के रूप में की गयी है। घटना के संबंध में स्थानीय लोगों का बताना है कि, घायल महिला के पति लाल बहादुर पासवान जो बिहार पुलिस में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं, उनके बारे में बताया जा रहा है कि, उन्होंने तीन-तीन शादियां कर रखी है, और जिस महिला को उसके पट्टीदार के लोगों ने पिटाई की है, वह महिला उक्त एएसआई की तीसरी पत्नी है।
जिसे उक्त एएसआई अपने घर में व अपने साथ नही रखना चाहता है। इसके बाद भी वह महिला अपने मायके नही गयी। जिसके बाद उनलोगों ने उक्त महिला को पास के बिषहर स्थान में रहने का जगह दे दिया, जहां वह स्थानीय ग्रामीणों की मदद से किसी तरह अपना जीवन गुजर-बसर कर रही थी। जहां सोमवार 23 फरवरी की अहले सुबह एएसआई के पट्टीदार के लोगों ने बेवजह उसको मारपीट कर जख्मी कर दिया, तथा ग्रामीण के द्वारा उक्त महिला को दिए गए सहयोग राशि करीब 10 हजार रूपए छीन लिया व उसके घर में रखे खाने पीने का सामान तथा बर्तन आदि को फेंक दिया।
स्थानीय ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया है कि, उसके पट्टीदार मिथिलेश पासवान व उसकी पत्नी ने ईंट पत्थर से मारपीट कर दो बांस की सहायता से उसका गला दबाने की भी कोशिश कर रहा था। जिसके कारण वह बेहोश हो गयी। उक्त महिला के बेहोश होते ही सभी उसे मरा हुआ समझकर घटनास्थल पर महिला को छोड़कर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद जब वहलोग मौके पर पहुंचे तो मारपीट करने वाले मिथिलेश पासवान घटनास्थल से फरार हो चुका था, तथा घायल महिला पूनम भारती मौके पर बेहोशी की अवस्था में पड़ी हुई थी। जिसके ग्रामीणों ने बेहोश महिला को सड़क पर रखकर सड़क जाम कर दिया।
उधर सुचना मिलने के बाद उजियारपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच बेहोश महिला को ईलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर लेते चली गयी है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उजियारपुर के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ ईरशाद अंसारी का बताना है कि, पूनम भारती नाम की एक महिला को उजियारपुर पुलिस के द्वारा ईलाज के लिए लाया गया था। मामला मारपीट का लग रहा है। शरीर पर कई जगह चोट की निशानें दिख रही थी। हालांकि उक्त महिला को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया गया है।
वहीं थानाध्यक्ष उजियारपुर ईंस्पेक्टर अजीत कुमार का बताना है कि, घायल महिला को ईलाज के लिए भेजा गया है। आवेदन मिलने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।





