राजनिति

भाकपा-माले ने देर शाम उजियारपुर थाना कांड संख्या 353/25 के विरोध में शासन-प्रशासन का जलाया पुतला

समस्तीपुर। भाकपा-माले उजियारपुर प्रखंड कमेटी के नेतृत्व में उजियारपुर थानाध्यक्ष द्वारा, भाकपा-माले के युवा नेता राहुल राय और उनके परिजनों पर झूठा मुकदमा 353/025 दर्ज करने के खिलाफ, शराब विक्रेताओं को संरक्षण देने के विरुद्ध, उजियारपुर थाना कांड संख्या- 280/25 ऑनर किलिंग मामले में निष्पक्ष जांच कर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग सहित, जिला में बढ़ते पुलिसिया दमन, गरीबों पर हो रहे अत्याचार पर रोक लगाने की मांग करते हुए, सोमवार 19 जनवरी की देर शाम मालती चौक पर शासन -प्रशासन का पुतला दहन से पहले विरुद्ध सभा का आयोजन किया।

सभा की अध्यक्षता मालती के उप-सरपंच सुधांशु प्रियदर्शी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए, भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य महावीर पोद्दार फूलबाबू सिंह ने कहा कि, बिहार में बुलडोजर बाबा के नेतृत्व में अपराध बेलगाम हो गए हैं। पूरे बिहार में गरीबों-दलितों पर दमन तेज हो गया है। गरीबों भूमिहीन परिवारों के घरों पर बुलडोजर चलवाकर गरीबों को ही सरकार समाप्त कर देना चाहती है।

भाकपा-माले उजियारपुर थानाध्यक्ष अजीत कुमार के काले कारनामों का भण्डाफोर करेगी, और न्याय मिलने तक आंदोलन जारी रखेगी। सभा को छात्र नेता रोहित कुमार पासवान,खेत मजदूर नेता अर्जुन दास, मो० सकूर, मो० उस्मान, मुन्ना दास, सुशील कुमार सिंह, विजय कुमार राम, सुनील कुमार शर्मा, समीम मंसूरी, रामदुलार सिंह, रामनारायण सिंह, मुनमुन सिंह, मो० सफाक, मो० सलीम के अलावे जिला कमेटी सदस्य सुरेन्द्र प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button