उजियारपुर में मुफ्त चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

समस्तीपुर। उजियारपुर प्रखंड अंतर्गत लखनीपुर महेशपट्टी पंचायत स्थित, एक निजि शिक्षण संस्थान परिसर में, मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में करीब 500 लोगों को निःशुल्क चिकित्सीय परामर्श दिया गया, साथ ही उनलोगों के बीच निःशुल्क औषधि का वितरण भी किया गया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों का बीपी जांच, रक्त जांच आदि भी किया गया।

इस मुफ्त चिकित्सा शिविर में मौजूद, छाती, लीवर एवं डायबिटीज रोग विशेषज्ञ, डॉ एके पांडे ने बताया कि, इस प्रकार के चिकित्सा शिविर के आयोजन का मुख्य उद्देश्य, आमजन की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना है। इस शिविर के माध्यम से वैसे जांच भी मुफ्त में किया गया है, जिसका बाजार मूल्य करीब 15 सौ से 2 हजार के बीच आता है।
इस दौरान डॉ श्री पांडे ने यह भी बताया कि, बदलते मौसम के प्रभाव के कारण, उनके इस चिकित्सा शिविर में ज्यादातर सर्दी खांसी, वायरल फीवर आदि के मरीज पहुंचे थे। जिन्हें मुफ्त में जांच करते हुए तत्काल राहत के लिए औषधि भी प्रदान किया गया है। इस दौरान डॉ एके पांडे ने मुफ्त चिकित्सा शिविर में मौजूद लोगों को नियमित स्वास्थ्य जाँच, संतुलित आहार व स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व के बारे में जागरूक किया।
इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि, इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर का आयोजन करने का मुख्य उद्देश्य आमजन को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना, और गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में पहचान करना है। उन्होंने कहा कि आज के इस भागदौड़ भरी जिंदगी में, लोग अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रख पाते हैं।
जिससे गंभीर बीमारियाँ होने पर उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दौरान मौके पर दंत रोग विशेषज्ञा डॉ शिप्रा रानी, डॉ एके पांडे, भाकपा माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान, अजित कुमार, मोहम्मद फरमान, विकास कुमार पांडेय, शुभम कुमार, रंजित कुमार, कुंदन कुमार, प्रिंस कुमार, रामबाबू कुमार, सितेश कुमार, सुबोध कुमार, प्रणव कुमार सहित सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

