क्राईम

मद्य निषेध विभाग के चौकी टीम पर तैनात पुलिस कर्मियों पर फायरिंग मामले में 05 तस्कर गिरफ्तार! हथियार भी किया गया बरामद

कैमूर: [10 मार्च 2026] कैमूर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फायरिंग और मद्यनिषेध टीम पर हुए हमला मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 01 देशी कट्टा, 01 देशी पिस्तौल, 05 जिंदा कारतूस, 03 खोखा और 04 मोटरसाइकिल भी बरामद किया है।

इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार 9 मार्च को चांद थाना क्षेत्र के महदाईच (चकिया) मद्यनिषेध जांच चौकी पर तैनात टीम पर, कुछ लोगों ने एकजुट होकर हमला कर दिया था। इस दौरान हमलावरों ने पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज की, धमकी दी और फायरिंग कर जान से मारने का प्रयास भी किया। जिसके बाद इस घटना को लेकर चांद थाना में कांड संख्या 98/26 दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जाने लगा।

जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित की गई विशेष टीम ने, उसी दिन शाम करीब 5 बजे ग्राम डरवा टोला सिरहिरा में छापेमारी कर नामजद आरोपी सुनील यादव और पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सामान भी बरामद कर लिए गए।

पुलिस ने इस मामले में कुल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें निखिल कुमार यादव, महेश यादव (ग्राम-एकौनी), संदीप यादव, सुनील यादव और पंकज यादव (तीनों ग्राम-डड़वा) शामिल हैं। सभी आरोपी चांद थाना क्षेत्र के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button