उजियारपुर अंचलाधिकारी के खिलाफ भाकपा-माले का भूख-हड़ताल तीसरे दिन भी जारी

समस्तीपुर। भाकपा-माले प्रखंड सचिव गंगा प्रसाद पासवान और मालती के उपसरपंच एवं युवा नेता सुधांशु प्रियदर्शी का भूख-हड़ताल विभिन्न मुद्दों को लेकर तीसरे दिन भी अंचल परिसर में जारी रह। भाकपा-माले के आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने अंचलाधिकारी का पुतला जलाया और कल 26 फरवरी’ 026 को अर्थी जूलूस निकाल कर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।

पुतला दहन में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए भाकपा-माले जिला स्थायी कमेटी सदस्य फूलबाबू सिंह ने कहा कि दस हजरिया सरकार में अधिकारी लोग बेलगाम हो चुके हैं घूस के जरिए ही सरकार चलाई जा रही है प्रधानमंत्री आवास योजना में लाखों रुपए बिचौलियों के माध्यम से उजियारपुर बीडीओ ने वसूली करवाने का किया है फिर भी गरीब और जरूरतमंद परिवारों को आवास योजना के लिस्ट में नाम शामिल नही है भाकपा-माले आवास योजना की सूची को सार्वजनिक करने की मांग किया है।
भाकपा-माले ने अंचलाधिकारी उजियारपुर के द्वारा दाखिल-खारिज और परिमार्जन में लोगों का शोषण करने का आरोप लगाया है। भूमि विवाद को बढ़ावा देने के कारण गांव-गांव में तनाव बढ़ रहा है जनता दरबार केवल दिखावा बन कर रह गई है। मौके पर प्रखंड कमेटी सदस्य पप्पू यादव, राहुल राय, नवीन प्रसाद सिंह, शमीम मंसूरी, विजय कुमार राम,मो० उस्मान, रामदुलार सिंह, रामनारायण सिंह, रामप्रसाद सिंह, मो० शकूर, सुशील कुमार सिंह,संजीत कुमार साह,जंग बहादुर पाल,फूलन देवी,गुलशन आरा,छात्र नेता रोहित पासवान, मधुकर कुमार आदि मौजूद थे।



