राजनिति

समस्तीपुर में साइबर ठगी के शिकार युवक को मिली राहत, पूरी राशि वापस


समस्तीपुर/बिहार: समस्तीपुर में साइबर ठगी का शिकार हुए एक युवक को बड़ी राहत मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के विशंभरपुर एलोथ निवासी राजेन्द्र साह के खाते से ऑनलाइन माध्यम से 25 हजार 7 सौ 60 रूपए की अवैध निकासी कर ली गई थी।

घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत National Cyber Crime Reporting Portal की हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत संख्या 30503260034822 के आधार पर साइबर थाना, समस्तीपुर ने मामले की जांच शुरू की।

जांच के बाद विधि-सम्मत कार्रवाई करते हुए साइबर थाना की टीम ने त्वरित प्रयास कर पीड़ित की पूरी राशि 25 हजार 7 सौ 60 रूपए वापस करा दी।

इस कार्रवाई से न सिर्फ पीड़ित को राहत मिली है, बल्कि आम लोगों में साइबर अपराध के खिलाफ जागरूकता भी बढ़ी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 पर संपर्क करें या ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button