देशी कट्टा के साथ महिला की फोटो वायरल, महीनों बाद भी जांच नहीं—थानाध्यक्ष की कार्यशैली पर उठे सवाल
समस्तीपुर: उजियारपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर देसुआ गांव से जुड़ा एक मामला इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां के निवासी दिनेश पासवान के नाती छोटू पासवान की पत्नी की देशी कट्टा के साथ तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। बताया जा रहा है कि इस तस्वीर को वायरल हुए कई महीने बीत चुके हैं, लेकिन अब तक मामले की न तो जांच की गई है और न ही तस्वीर में दिख रहे युवक-युवती की गिरफ्तारी हो सकी है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस मामले को लेकर थाना स्तर पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि थाना की इसी कार्यशैली के कारण क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ता है और अवैध हथियारों का प्रदर्शन खुलेआम होता रहता है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, पूर्व में भी हथियार के साथ वायरल हुए एक युवक के फोटो के मामले में कथित रूप से उसे ऑनलाइन नकली हथियार मंगवाने के लिए कहा गया था। बाद में उसे जब्त दिखाकर हजारों रुपये की अवैध वसूली करने की चर्चा भी क्षेत्र में रही है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।
लोगों का यह भी कहना है कि कई मामलों में विवेक कुमार शर्मा को भी गलत जानकारी दिए जाने की बात सामने आती रही है।
फिलहाल वायरल तस्वीर की सत्यता और पूरे मामले को लेकर कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है। ऐसे में स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं, ताकि सच्चाई सामने आ सके और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जा सके।



